नोएडा, फरवरी 28 -- नोएडा। सेक्टर-71 निवासी व्यक्ति ने ससुर पर कार हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया। शिवशक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले अभिषेक यादव ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर लेखराज उनकी कार लेकर गए थे। बीते साल पांच दिसंबर को लेखराज दो लोगों के साथ उनके घर आए। अभिषेक ने अपनी कार वापस मांगी तो ससुर नाराज हो गए और अभद्रता करने लगे। मना करने पर उनसे और उनकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने ससुर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.