कार हटाने को लेकर विवाद में बाइक सवार को पीटा
बागपत, मई 13 -- खेकड़ा। रास्ते में खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर क्षेत्र के घिटौरा गांव में बाइक सवार युवक पर हमला बोला गया, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित संजय ने बताया कि वह घर से बाइक लेकर निकला, तो एक कार सड़क पर बीचों-बीच खड़ी मिली। उसके मालिक से कार हटाने को कहा, तो उसने हमला बोल दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया घटना कि तहरीर मिल गई है। घायल को उपचार दिलवा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.