भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के डुडवां कुकरौठी गांव में कार रास्ते से हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है। गांव निवासी माया शंकर ने कहा कि पड़ोसी कमलेश यादव, लाल साहब, फुन्नन यादव एवं हरगेन यादव द्वारा रास्ते में गाड़ी को खड़ा कर दिया गया था। कार को हटाने के लिए आरोपितों से जब कहा तो वे मारपीट पर उतारु हो गए। किसी तरह से भाग कर जान बचाई। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 352 तथा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- दुकानदार से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...