कार हटाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट में केस दर्ज, दो गिरफ्तार
संभल, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र की जाट कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट कर नुकीली चीज से हमला किया था। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। शहर के मोहल्ला जाट कालोनी निवासी तेजेन्द्र शर्मा शुक्रवार की रात अपने घर जा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही रिहान खान ने कार को रास्ते में खड़ा कर दिया था। तेजेन्द्र शर्मा ने कार हटाने के लिए कहा, तो गाली गलौज हो गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट की और नुकीली चीज से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन काफी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.