संभल, मार्च 20 -- कोतवाली क्षेत्र की जाट कॉलोनी में शुक्रवार की शाम 7 बजे कार हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें एक समुदाय के लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले गई। सीकरी गेट चौकी से चंद कदमों की दूरी स्थित जाट कॉलोनी में शुक्रवार की शाम उसे समय हंगामा खड़ा हो गया। जब कार हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। कार हटाने को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक समुदाय के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर अपने साथ चौकी ले आई। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने बताया कि जाट कॉलोनी में दो समुदायों के लोगों में मारपीट की सूचना मिली थी दोनों पक्षों के लोगों को चौकी लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.