कार से 92 बोतल अग्रेजी शराब बरामद, 4 धंधेबाज गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जून 10 -- कार से 92 बोतल अग्रेजी शराब बरामद, 4 धंधेबाज गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवादलाता। उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम में जमुआरा गांव के समीप एक कार से 92 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की मात्रा 34.58 लीटर है। उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि कार पर सवार चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये धंधेबाजों में बाढ़ के रोहित कुमार, गया के अभिराम कुमार, किऊल के सन्नी कुमार और अर्जुन कुमार शामिल हैं। कार को भी जब्त कर लिया गया है। जून माह में यह चौथी कार है, जिससे से शराब बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि कार से शराब की खेप लाई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.