रुद्रपुर, जुलाई 16 -- गदरपुर। संवाददाता कोतवाली गदरपुर पुलिस ने डायल-112 की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक सेंट्रो कार से करीब 85 किलोग्राम संदिग्ध गोवंशीय पशु मांस और चार गोवंशीय पैर बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करतारपुर रोड से तेज रफ्तार में आ रही सिल्वर रंग की सेंट्रो कार को डायल-112 टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर काशीपुर रोड होते हुए दिनेशपुर रोड की ओर भाग निकला। पीछा करने पर ग्राम मुकंदपुर मार्ग के सामने काशीपुर रोड पर कार लावारिस हालत में मिली। बताया गया कि वाहन का एक्सल टूट जाने के कारण चालक कार छोड़कर खेतों और पानी भरे क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार...