किशनगंज, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को लगभग 11 बजे बंगाल से आ रही पटना नंबर वाली स्विफ्ट कार से मद्य निषेध विभाग ने 75.270 लीटर विदेशी शराब जब्त की। विभाग की टीम ने कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा कार को भी जब्त कर लिया। आरोपित समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें रोहित कुमार (26), पुत्र शत्रुघ्न साह तथा शमशुजोहा (25), पुत्र मो. मासूम शामिल हैं। इस अभियान में मद्य निषेध प्रभारी मुकेश कुमार दास व एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद थे। प्रभारी मुकेश कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार को जांच अभियान के दौरान स्विफ्ट कार को रोका गया। यात्रियों की संदिग्ध गतिविधि पर कार की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्य निषेध कार्यालय किशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.