सोनभद्र, सितम्बर 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने मंगलवार को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 53 बंडलों में 55.989 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये की एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब 28 लाख रुपये और कार की कीमत करीब सात लाख रुपये है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है। चुर्क पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दुद्धी पुलिस म्योरपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विंढमगंज की ओर से एक सफेद रंग की कार आ रही है। पुलिस ने कार को रोकने का प...