कार से 52.100 किग्रा गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करगरा मोड़ से एक कार से 52 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा कार से उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाया जा रहा था।चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की भोर लगभग सवा तीन बजे थाना क्षेत्र के करगरा मोड़ पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चोपन की ओर से एक कार आती दिखाई दी। कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो कार में छह बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने गांजा ले जा रहे प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, सेमरी चक पिहानी, थाना एकौना, श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से नकदी और मोबाइल भी बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.