पटना, मई 4 -- हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार को एक कार से 45 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार और शराब दोनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान जगदेव पथ मुशहरी के पास संदिग्ध कार दिखी। इसी बीच चालक संकीर्ण गली का फायदा उठाकर कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार के आगे की सीट के पायदान और पीछे की डिक्की से कुल 45 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...