मधुबनी, अप्रैल 15 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अररिया संग्राम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के पर एनएच-27 के समीप एक होटल के पास कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस दौरान एक कार को जब्त करते हुए उसमें सवार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रात में वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक भागने का प्रयास करने लगा। तत्पश्चात पुलिस बल की तत्परता से वाहन को घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार से कुल 396 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई। मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुटौना के पप्पू कुमार मंडल (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कार में शराब की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने बता...