जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- गुप्त सूचना पर मद्य निषेध विभाग ने की कार्रवाई जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हुंडई चारपहिया वाहन को जब्त किया गया। तलाशी के क्रम में वाहन से कुल 330 लीटर देसी- विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मद्य निषेध टीम द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शराब के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई कार को भी विधिवत जब्त कर लिया गया। जब्त शराब एवं वाहन के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमा...