बक्सर, मार्च 31 -- पेज तीन के लिए ------ जांच रूपसागर गांव के पास एनएच-120 पर पुलिस की कार्रवाई चालक और शराब तस्कर वाहन छोड़ मौके से हो गए फरार नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात रूपसागर गांव के पास एनएच-120 पर बगैर नंबर प्लेट की एक कार से 316 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि, पुलिस की वाहन देख चालक व धंधेबाज कार छोड़ फरार हो गए। कार की जब तलाशी ली गई तो उसके अंदर कुल 32 कार्टन शराब रखी हुई थी। उसमें बियर व अंग्रेजी शराब की कुल 1296 बोतलें थी, जिनकी मात्रा 316 लीटर पायी गई। शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूरभाष पर गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर कार में अंग्रेजी शराब लेकर मालियाबाग से नावानगर की तरफ जाने वाला है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम पचदरवा पुल के पास वा...