आरा, अप्रैल 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर महुली घाट के समीप छापेमारी कर एक कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। कुल जब्त शराब की मात्रा 259.20 लीटर बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी मो नसीम का पुत्र मोहम्मद अख्तर है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर महुली घाट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में सिन्हा थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.