पूर्णिया, जून 19 -- बायसी, एक संवाददाता। बिहार-बंगाल सीमा स्थित दालकोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक कार से 282.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में कार चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। दालकोला चेक पोस्ट के प्रभारी पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान बंगाल के दालकोला से पूर्णिया की ओर आ रही कार संख्या बीआर-01 बीएच-9526 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से कुल 282 लीटर 500 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- कार से 282.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढट्ठा वार्ड संख्या-3 निवासी गंगा प्रसाद ...