मोतिहारी, अप्रैल 21 -- तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के भूवालीडीह गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मंगलवार की सुबह कार पर लदी विदेशी शराब जब्त की है। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव तस्कर भागने में सफल रहा। जब्त शराब की गिनती की गयी तो 256 बोतल विदेशी शराब थी। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गयी है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...