रुद्रपुर, जनवरी 23 -- गूलरभोज। गूलरभोज चौकी पुलिस ने आल्टो कार से 240 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर की अगुवाई में गूलरभोज चौकी पुलिस ने गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर कॉलोनी नंबर दो तिराहे में हरिपुरा जलाशय डैम कट के पास से एक अल्टो कार के अंदर 240 लीटर कच्ची शराब बरामद की। अभियुक्त होशियार सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी ग्राम ककराला डैम पार गूलरभोज को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, चौकी प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट, दयाल गिरी, लक्ष्मण कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.