कार से 22 कार्टन शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच-27 स्थित रमौली चौक के पास रविवार को वाहन जांच के दौरान बेनीबाद पुलिस ने एक लग्जरी कार से 22 कार्टन शराब बरामद की। पुलिस ने कार सवार दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारुच गांव निवासी अभिजीत चौधरी और सुंदरम कुमार हैं।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही एक कार के चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 22 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 195 लीटर है। पूछताछ में गिरफ्तार धंधेबाजों ने पुलिस को बताया कि वे सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.