सोनभद्र, सितम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। मांची थाना पुलिस ने सोमवार को सोहदाग तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का खुलासा करते हुए बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उनके कब्जे से कार में छिपाकर रखी गई चार ब्रांड की 170 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा 127.5 लीटर और कीमत करीब 2.24 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी। कार से दो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। उपनिरीक्षक कुंवर सिंह सोमवार को कांस्टेबल अशोक कुमार राय के साथ पनौरा गांव में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की हुंडई आई-10 कार में दो लोग अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर महली चौकी और खोड़ैला चेकपोस्ट की पुलिस को भी बुलाकर घेराबंदी की गई। कुछ देर ब...