औरंगाबाद, मार्च 18 -- अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा पुल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 150 बोतल देशी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 45 लीटर बताई गई है। शराब को छुपाने के लिए तस्करों ने कार के नीचे लोहे का विशेष बक्सा बनवा रखा था, जिसमें इसे रखा गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मदनपुर निवासी गौरव शर्मा और माली थाना क्षेत्र के औसान निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की, जिसमें शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भे...