कार से 14 पेटी शराब बरामद
रिषिकेष, जून 28 -- ऋषिकेश, संवाददाता। दून-ऋषिकेश मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से देसी शराब की 14 पेटी बरामद की हैं। पूछताछ में चालक की पहचान आशोक रूहेला निवासी ओम विहार, अजबपुरकला, देहरादून के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। बस अड्डा चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाईं ने बताया कि आरोपी यह शराब की खेप देहरादून से लेकर आया था, जोकि ऋषिकेश क्षेत्र में सप्लाई करने की कोशिश में था। यह भी पढ़ें- कार से 14 पेटी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.