मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुरानी दरभंगा रोड में न्यू मार्केट बोचहां से पश्चिम स्थित एक घर के परिसर में खड़ी कार से बोचहां पुलिस व डीआईयू की टीम ने 1.4 किलो गांजा बरामद की। इसके साथ ही तस्कर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। तस्कर भगवानपुर डरहींया निवासी रामकुमार सिंह का पुत्र गौतम कुमार उर्फ गोलू है। घर व कार गोलू की ही है।बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि गोलू पूर्व कांटी थाना क्षेत्र में हथियार के साथ और अहियापुर थाना क्षेत्र में चरस के साथ गिरफ्तार हुआ था। दोनों मामलों में उसे जेल भेज गया था। बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- कार से 1.4 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार गांजा को कार की डिक्की की बॉडी में छुपा कर रखा गया था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.