गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर कार से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टंट करके इस युवक ने लोगों की जान को जोखिम में डाला। गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्टंट करने का यह वीडियो रविवार सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। इस युवक ने अचानक अपनी कार को पहले लेफ्ट की तरफ घूमा दिया। इसके बाद सेक्टर-65 के समीप जब यातायात सिग्नल आया तो इसने अपनी कार को तीन बार चौराहे के बीचोंबीच घुमाया और उसके बाद गांव मैदावास की तरफ कार को मोड़ दिया। इस युवक के इस स्टंट को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद लोगों की जान को जोखिम में डालने वाले इस स्टंट को सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.