लखनऊ, मार्च 31 -- परिवहन विभाग ने फरवरी में सोशल मीडिया पर वायरल हुए 16 कारों के स्टंट वीडियो के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बीकेटी क्षेत्र में हुए कार स्टंट मामले में पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर गाड़ी संख्या (यूपी 32 जेक्यू 7925) के मालिक मनीष कुमार को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर गाड़ी का पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी तरह आईआईएम रोड पर स्टंट करने वाले दुर्गेश यादव ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर माफी भी मांगी, लेकिन नियमों के उल्लंघन पर एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने उनका डीएल तुरंत सस्पेंड कर दिया। विभाग की यह सख्ती हाल ही में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई एक दुखद घटना के बाद बढ़ी है। यहां 17 वर्षीय नैतिक कुमार की 100 की रफ्तार पर बाइक स्टंट क...