गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सोशल मीडिया पर कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव पलड़ा निवासी 24 वर्षीय घनश्याम के रूप में हुई है। इसे गांव पलड़ा से गिरफ्तार किया है। गत 17 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्विफ्ट कार का चालक तेज और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट कर रहा था। जांच में पुलिस को पता चला कि यह वीडियो मानेसर के सेक्टर-एक का है। थाना मानेसर पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज करके कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी की शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह कार चालक है। उसने कार से स्टंट किया था। आरोपी के कब्जे से कार बरामद कर ली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर स्टंटब...