कार से सात पेटी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
देवरिया, अगस्त 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। कार से अवैध रूप से बिहार जा रही चार पेटी शराब को सोमवार को पुलिस ने चुरिया ईंट भट्ठा के पास बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर बिहार प्रांत के निवासी हैं।लार पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार को चुरिया ईंट भट्ठा के पास से बिहार जा रही एक कार को रोका। तलाशी लेने पर सात पेटी शराब बरामद हुआ। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अनीस कुमार सिंह पुत्र विरेंद्र कुमार सिंह निवासी बडियारपुर बाजिदपुर थाना-मोतीपुर जनपद-मुजफ्फरपुर (बिहार)व अखिल दूबे पुत्र अनिल कुमार दूबे निवासी ग्राम सुगौली बेलवतिया थाना सुगौली जिला मोतीहारी (बिहार) के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- 304 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.