रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- किच्छा। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान एक कार से सागौन की लकड़ी के चार गिल्टे बरामद किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। शनिवार को वन विभाग की टीम शांतिपुरी-किच्छा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कार में सागौन की लकड़ी की तस्करी कर यूपी ले जाई जा रही है। टीम ने कार का पीछा कर ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...