रुडकी, अप्रैल 27 -- लक्सर, संवाददाता। हरिद्वार के रास्ते कार से अपने ससुराल जा रहे डॉक्टर पर सोमवार को बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच मौके पर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कलां गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद के भतीजे सुमित कुमार सरकारी डॉक्टर हैं। इस समय उनकी तैनाती कोटद्वार अस्पताल में चल रही है। पुलिस के मुताबिक वह सोमवार को लगभग 12 बजे परिवार के साथ कार से अपनी ससुराल भिक्कमपुर जा रहे थे। लेकिन वह जैसे ही बॉडी टीप गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक कार के निकट पहुंच गए और उन्होंने कार पर फायरिंग कर दी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.