पटना, मार्च 15 -- मद्य निषेध विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी कर एक कार से 137.4 लीटर विदेशी शराब जब्त की। कार से शराब की तस्करी के आरोप में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया। मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि विभाग की टीम की ओर से दीघा श्मशान घाट पुल के पास एक कार को रोका गया। प्रारंभ में कार की पूरी जांच की गई, लेकिन कहीं भी शराब नहीं दिखी। कार की डिक्की के रबर के कवर को हटाया गया तो वहां एक अलग से गुप्त बॉक्स होने का पता चला। उसे खोलवाकर देखा गया तो वहां विदेशी शराब के 300 से अधिक केन रखे पाए गए। शराब को जब्त कर कार पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में राजीवनगर पटना के गोलू कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। जब्त शराब की कुल कीमत एक लाख 65 हजार है। छापेमारी टीम में निरीक्षक नरेंद्र कुमार, एएसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.