गोपालगंज, मई 13 -- गोपालगंज,प्रधान संवाददाता गोपालपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात एनएच 27 पर कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से शराब की तस्करी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से 300 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार पुलिस कप्तान के टेक्निकल सेल में तैनात है।जबकि अमित कुमार जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का अंगरक्षक बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन 306 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद तीन गिरफ्तारतस्करी का मामला पुलिस के अनुसार, अमित कुमार सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी ब्रेजा कार से राहुल कुमार के साथ उत्तर प्रदेश शराब की खेप लेने गया था। बिहार लौटने के दौरान गोपालपुर थाना क...