आगरा, अप्रैल 26 -- कमला नगर में दिन दहाड़े कार से चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने कार इंजन की जांच के लिए रोकी थी। इसी दौरान चोरों ने कार में रखा लैपटॉप बैग पार कर दिया। पीड़ित शिवम यादव निवासी मैनपुरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 20 अप्रैल की है। वह अपनी पत्नी के कागजातों के संबंध में आगरा यूनिवर्सिटी आए थे। काम निपटाने के बाद वह कमला नगर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार में कुछ दिक्कत हुई। उन्होंने आरबीएल बैंक के सामने कार खड़ी कर दिया। इंजन की जांच के लिए बाहर निकल गए। जांच करने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कार से लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। वह वापस कार में पहुंचे तो बैग नहीं मिला। चोरी गए बैग में एक लैपटॉप, चार्जर, एटीएम कार्ड, डीएल आदि कागजात भी थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज क...