देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। 16 मार्च 2026 को नगर थाना के जलसार रोड किनारे खड़ी एक कार का शीशा खोलकर उसमें रखे लैपटॉप व मोबाइल चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने जैन मंदिर के बगल स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर चोरी गए दो लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। उस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरि किशुन साह लेन निवासी 30 वर्षीय कुलदीप राउत के रूप में की गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद स्वास्थ्य जांच करा न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना 16 मार्च 2026 की है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी गिरिधर झुनझुनवाला देवघर पूजा करने आए थे। जसीडीह स्टेशन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.