नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित आईथम हाइट्स के सामने खड़ी कार से बदमाश लैपटॉप, बैग और जरूरी दस्तावेज चोरी करक फरार हो गया। पीड़ित महिला ने सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गाजियाबाद प्रताप विहार स्थित सेक्टर-12 में रहने वाली शिवानी रिखारी ने पुलिस को बताया कि वह छह फरवरी को नोएडा में आईं थीं। उन्होंने अपनी कार आईथम हाइट्स के सामने पार्क की थी। इसी दौरान कार से उनका बैकपैक चोरी हो गया। बैग में कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, वायरलेस ईयरबड्स समेत जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता ने बताया कि बैग में उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई डेबिट कार्ड, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड भी थे। ऐसे में दस्तावेज और बैंक कार्ड के गलत इस्तेमाल की आशंका बनी हुई है। साथ ही बैंक कार्ड के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.