मैनपुरी, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर जाने वाले मार्ग पर एक वैगनआर कार से पुलिस ने 23.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत 6 लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। गांजा तस्करी करके स्थानीय लोगों को बेचने के लिए लाया गया था। तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया। मंगलवार को एसपी सिटी अरुण कुमार ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि बिछवां थाना प्रभारी आशीष दुबे ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर जाने वाले मार्ग पर एक वैगनआर कार को घेराबंदी करके पकड़ा। तलाशी में कार से 23.9 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजा, कार को सीज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शैलेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह मूल निवासी रोपनपुर थाना कुर्रा हाल नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.