फिरोजाबाद, मई 3 -- गुड़गांव से कोलकता जा रहे एक कंटेनर में मुस्तफाबाद रोड दखनारा गांव के पास ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा ट्रक में लदी कारें जलकर खाक हो जाती। मोनू निवासी दखनारा ट्रक चालक है। वह गुड़गांव से कंटेनर में सात कार को लेकर कलकत्ता जा रहा था। फिरोजाबाद से गुजरने के दौरान वह किसी काम से अपने घर कंटेनर लेकर आया तथा उसने कंटेनर को खड़ा कर दिया। इसी दौरान कंटेनर के टायर में आग लग गई। आग ने टायर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग को बुझाया नहीं जा सका। आग देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के प्रभारी ब्रजेश कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.