कार से रिश्तेदार को कुचलने का मामला, आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- नगर क्षेत्र के कालाआम चौराहे के पास बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार टक्कर मारने और विरोध पर एक युवक को कुचलने के प्रयास के मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा। घायल युवक की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस इस मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नगर पुलिस पर कमतर धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि थाना अगौता क्षेत्र के गांव मालागढ़ निवासी कुंवरपाल के दामाद अमित कुमार 17 सितंबर को अपने साले शिवम चौधरी के साथ बाइक से कालाआम चौराहे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए अमित को सीधी टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि कार सवार गौरव और देवेश ने नीचे उतरकर घायल के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.