कार से युवती का बैग चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्ण्णनगर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के बैग के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।कृष्णानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि 11 जून को नीलिमा गुप्ता निवासी सूर्यनगर राजाजीपुरम ने तहरीर दी थी। पीड़िता ने बताया कि 10 जून को उनकी कार न्यू फेयर सेंटर अमरूदही बाग के पास खड़ी थी। थोड़ी देर बाद लौटकर आई तो कार का शीशा टूटा हुआ था और उसमे रखा नीलिमा का बैग गायब था। पुलिस ने गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास क्षेत्र से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपना नाम निशा पत्नी राजू, निवासी कांशीराम कॉलोनी हसनखेड़ा पारा की है। पुलिस ने चोरी किया बैग व अन्य चीजें बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.