कौशाम्बी, मार्च 31 -- प्रयागराज जनपद के कीडगंज नई बस्ती का रहने वाला स्वास्तिक खन्ना पुत्र गणेश प्रसाद पिकअप चालक है। वह मंगलवार सुबह मुंडेरा मंडी से कटहल और शिमला मिर्च लादकर रायबरेली जा रहा था। सैनी इलाके में टेंढ़ीमोड़ बाजार के पास कड़ाधाम मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से पिकअप की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि कार कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ताज मल्लहन मजरा रसूलपुर गांव का जितेंद्र पुत्र वासुदेव चला रहा था और वह चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पिकअप अनियंत्रित होकर बगल में स्थित गड्डे में पलट गया और उसमें लदा सामान बिखर गया। वहीं कार का बगल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं। किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.