भागलपुर, मार्च 2 -- गोराडीह पुलिस ने चम्पाचक गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। शराब की खेप एक कार से ले जाई जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद जाल बिछाकर वाहन चेकिंग शुरू कर दबोचा गया। कार में विभिन्न ब्रांड की कुल 122 लीटर विदेशी शराब पाई गई। हालांकि कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन शराब की खेप को पासिंग करा रहे एक बाइक सवार को पकड़ा गया। गिरफ्तार लाइनर की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा निवासी अमन यादव के रूप में की गई है। इसके बाद पुलिस ने कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जे...