कार से बैग और 70 हजार की नगदी चोरी
रुडकी, मई 9 -- भगवानपुर। कस्बे में खड़ी कार से बैग और 70 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुंजा बहादुरपुर निवासी तीर्थपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी कार कस्बे में खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि कार से कागजातों से भरा बैग और उसमें रखी 70 हजार रुपये की नगदी गायब थी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.