कार से बैग उड़ा ले गए उचक्के, एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। धूमनगंज क्षेत्र में शातिर उचक्कों ने कार चालक को बातों में उलझाकर उसका बैग उड़ा दिया। बैग में दो लैपटॉप, 10 हजार रुपये नकद, पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।मोहित्सिमगंज निवासी अंकित त्रिपाठी के अनुसार, वह तीन अप्रैल को सुबह करीब सवा दस बजे सेंट बिशना स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर से लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार ने कार का गेट खटखटाकर कहा कि उनकी कार से मोबिल गिर रहा है। वह बात को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। थोड़ी दूर बाद दो अन्य युवक आए और वही बात दोहराई। इस पर उन्होंने गाड़ी साइड में लगाई और बोनट खोलकर जांच करने लगे। इसी दौरान उचक्कों ने कार का गेट खोलकर सीट पर रखा बैग उठा लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.