लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। नौबस्ता के दीपक जायसवाल बाइक से 13 अप्रैल को पुरानी जेल रोड की ओर से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें पैर, हाथ व पेट में गंभीर चोट आई। आरोप है कि कार चालक ने मौके से भागने के चक्कर में दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों, राहगीरों के मौके पर जुटने पर कार सवार भाग नहीं सके। कार से निकले चालक और एक महिला ने दीपक की मदद करने के बजाए उसे भला बुरा कहना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी तक दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, मदद की जगह धमकाकर भागा कार चालक आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के बाद युवक से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की...