प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- कुंडा। नगर पंचायत में मंगलवार आधी रात के बाद करीब एक बजे सड़क पर काली फिल्म लगाकर दो कारों से घूम रहे युवकों को संदिग्ध हालत में देख पुलिस ने रोका। दोनों कार में काली फिल्म लगी थी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने कार से काली फिल्म उतरवाई। काली फिल्म वाली दोनों कारों का ऑनलाइन चालान भी कर दिया। पुलिस कार्रवाई से दूसरे कार सवारों में भी हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...