मोतिहारी, मार्च 9 -- पताही, निसं.। पताही थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक कार में लदे 579 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि एक कार पर लदे 579 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया गया। वहीं, गाड़ी पर सवार हरनाथपुर परसौनी निवासी मुनचून सिंह और धनौजी निवासी रविंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुनचुन सिंह पर हत्याकांड, लूट एवं शराब तस्करी का करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.