चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहे पर बीते मंगलवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से दस लाख कीमत का 31 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी कैमूर भभुआ का रहने वाला आरोपी बिहार से गांजा की खेप लेकर वाराणसी जा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम-सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि बिहार से गांजा की खेप वाराणसी जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम चकिया तिराहे पर बिहार से आने वाले वाहनों को चेक करने लगी। इसी दौरान एक सेंट्रो कार पहुंची। जिसकी तलाशी के दौरान 17 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इस दौरान मौके से कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया। कार सहित आरोपी को कोतवाली लाकर छानबीन करने पर पता चला कि 31 किलो 200 ग्राम गांज...