हाजीपुर, अप्रैल 21 -- महुआ। एक संवाददाता कार से बाइक सवार को ठोकर मारने और गाड़ी के पास से गोली मिलने को लेकर महुआ थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला महुआ थाने के रसलपुर मोबारक निवासी शिव प्रसाद राय के पुत्र सुजीत कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई है। आवेदन में बताया गया है कि वह शाम में अपनी मोटरसाइकिल से अब्दुलपुर चौक जा रहे थे। इस बीच उन्हें कार से धक्का मारने का प्रयास किया गया। जहां से वे भाग कर उक्त चौक पर पहुंचे और हल्ला किया। जहां पर उनके घर से लोग पहुंचे तो कार सवार गाड़ी को छोड़कर दवा दुकान में चला गया और निकल भागा। यह भी पढ़ें- बुलेट सवार युवकों को खदेड़कर मारी गोली, एक की मौत हल्ला होने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर महुआ थाने से पुलिस पहुंची। जहां कार के पास गिरे पिस्टल के दो गोली पुलिस के द्वारा बरामद की गई। बताया जा रहा है कि ग...