गिरडीह, मार्च 10 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के घोड़थम्भा स्थित शिवम मेडिकल के सामने एक कार की ठोकर से पत्रकार संजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर पत्रकार ने कार चालक पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि संजय पांडेय खबर संकलन कर अपनी बाइक से वापस घोड़थम्भा स्थित अपना आवास जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार (नंबर एमएच 47 बीवाई 8119) ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि गनीमत रही कि वे सड़क के बीचों-बीच नहीं गिरे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घायल पत्रकार ने आरोप लगाया कि कार चालक जाते-जाते गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि "इस बार बच गए, अगली बार नहीं बचोगे", जिससे यह प्रतीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.