गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- -सिहानी गेट थानाक्षेत्र में बीते दस अक्तूबर को हुई थी घटना गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट पुलिस ने जमीनी विवाद में कार से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक नासिरपुर क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते बीते दस अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे जितेंद्र सिंह राणा पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि हत्या के इरादे से उन्हें कार से टक्कर मारी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सिहानी गेट थाने पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। विवेच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.