कार से टक्कर मार बाइक सवार छात्र को मारी गोली, हवाई फायरिंग करते हुए भागे आरोपी
इटावा औरैया, जून 25 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कार सवार युवकों ने एक बीए छात्र की बाइक में टक्कर मारने के बाद उसे गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल छात्र को मौके से गुजर रहे यातायात प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सिविल लाइन के विक्रमपुर निवासी 26 वर्षीय वीर प्रताप चौहान पुत्र अखिलेश सिंह अपने मित्र शिवा के साथ आईटीआई चौराहे के पास फास्ट फूड खाने गया था। दोनों युवक वापस घर लौट रहे थे। जब वे कोकपुरा सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- रास्ते में घेरकर युवक पर बेल्टों से किया हमला, हवाई फायरिंग की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.